करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म 'दायरा' की शूटिंग पूरी की
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपराध कथा पर आधारित अपनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी कर ली है। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। उन्हें आलिया भट्ट अभिनीत ‘राजी’ और विक्की कौशल के अभिनय से सजी फिल्म ‘सैम बहादुर’ के लिए जाना जाता है। पृथ्वीराज सुकुमारन ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। तस्वीर में उनके साथ करीना कपूर खान और निर्देशक मेघना गुलजार नजर आ रही हैं।
उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘ 'दायरा' की शूटिंग पूरी हुई। सेट पर जिस कहानी को हमने जिया है वह जल्द ही दर्शकों के सामने आएगी। मैं इस सफर के लिए आभारी हूं और आप इसे 2026 में सिनेमाघरों में देखें, मुझे इसका बेसब्री से इंतजार है ।’’ अधिकारिक जानकारी के अनुसार, ‘दायरा’ अपराध कथा पर आधारित रोमांचक फिल्म है। यह फिल्म अपराध, सजा और न्याय के अंतर्विरोधों की पड़ताल करती है। फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हुई थी। उस समय मेघना गुलजार ने सेट का एक वीडियो साझा कर लिखा था, ‘‘धुंधली होती और लांघी गई रेखाओं की यात्रा... हम शुरू करने जा हैं।’’
Similar Post
-
बॉक्सिंग ग्लव्स पहनकर रिंग में उतरीं फातिमा सना शेख, दिखाया फुल पावर अवतार
बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री फाति ...
-
69 की उम्र में 'सूबेदार' बने अनिल कपूर का दमदार एक्शन, रिलीज हुआ फिल्म का टीजर
69 वर्ष की आयु में भी दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर दर्शकों के बीच उतने ही ...
-
ओ रोमियो के लिए शाहिद कपूर का निर्देशक विशाल भारद्वाज को थैंक्स
बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने फिल्म ओ रोमियो के निर्देशक विशाल भारद् ...
