भाजपा का शासन ‘स्थायी नहीं’ है: कांग्रेस नेता
इंफाल, रविवार, 28 दिसंबर 2025। मणिपुर में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता ओकराम इबोबी सिंह ने रविवार को कहा कि देश और राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का शासन ‘‘स्थायी नहीं’’ है और दावा किया कि कांग्रेस पार्टी के मजबूत होने पर ही शांति स्थापित हो सकेगी। कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर सिंह ने कहा, "भाजपा स्थायी नहीं है। वे कब तक शासन करेंगे? देखते हैं वे कब तक शासन करते रहेंगे। फिलहाल चुनावों का इंतजार करते हैं।" ओकराम इबोबी सिंह तीन बार मणिपुर के मुख्यमंत्री रहे हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में कई विभाग निष्क्रिय हो गए हैं और राज्य की वित्तीय स्थिति लगभग चरमरा गई है।
उन्होंने कहा, "मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब कांग्रेस केंद्र और राज्य में सत्ता में आएगी, तभी एक प्रगतिशील सरकार बन सकती है जिसमें लोग सद्भाव से रह सकेंगे। जब कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी, तभी शांति और सहअस्तित्व संभव हो पाएगा।’’ इस अवसर पर कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष के. मेघचंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस सदस्य के लिए पार्टी की विचारधारा और अनुशासन बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार राज्य में शांति और विकास ला सकती है। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 में होने वाले राज्य के चुनावों में कांग्रेस निश्चित रूप से सत्ता में लौटेगी।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
