सेवा, सुशासन और समृद्धि टैग लाइन के साथ केंद्र सरकार ने जारी किया 2026 का कैलेंडर
नई दिल्ली, बुधवार, 31 दिसंबर 2025।केंद्र सरकार ने बुधवार को सेवा, सुशासन और समृद्धि टैग लाइन के साथ 2026 के लिए अपना आधिकारिक कैलेंडर जारी किया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने यहां मीडिया सेंटर में विकसित भारत 2047 की दिशा में देश की प्रगति, समावेशी विकास और आर्थिक मजबूती को दर्शाते इस कैलेंडर को जारी किया। केंद्र सरकार के नये कैलेंडर में क्यूआर कोड हैं जो सरकार की हर महीने की नीतियों और पहलों के बारे में जानकारी देता है। इस कैलैंडर को हिंदी और अंग्रेजी सहित 13 भारतीय भाषाओं में प्रकाशित किया गया है। इसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचकर जनभागीदारी को बढ़ावा देना है।
डॉ. मुरुगन ने भारतएटदरेट2026 नाम से सरकार के आधाकिरिक कैलेंडर को जारी करते हुए कहा, कहा, 'साल 2025 के दौरान सरकार ने कई बड़े सुधार किए जो विकसित भारत 2047 की ओर हमारी राष्ट्रीय यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय हैं। इन सुधारों का मकसद समावेशी विकास सुनिश्चित करना, आर्थिक मज़बूती को बढ़ाना और भारत के स्थायी विकास के लिए मजबूत नींव रखना था। इस कोशिश के केंद्र में आर्थिक और कर सुधार थे, जिनका मकसद नागरिकों पर बोझ कम करना और स्वेच्छा से नियमों का पालन करने को बढ़ावा देना था।
सूचना एवं प्रसार मंत्रालय में सचिव संजय जाजू ने कहा, इस साल का कैलेंडर 'भारतएटदरेट2026 सेवा, सुशासन और समृद्धि' भारत को एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरते हुए दिखाता है। जैसा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं - हम सब एक सुधार एक्सप्रेस में सवार हैं और इस सुधार एक्सप्रेस में सिर्फ सुधार ही नहीं हैं, बल्कि इसमें सबको शामिल करना और उनकी उम्मीदें भी हैं। यह कैलेंडर असल में इस दृष्टिकोण को आसानी से समझ में आने वाली मासिक थीम में बदलने की कोशिश करता है। ये सभी मासिक थीम हमारे नागरिकों से अलग-अलग क्षेत्रों और अलग-अलग पीढ़ियों में बात करती हैं।
Similar Post
-
रुपए का स्तर अर्थव्यवस्था के संकेत के अनुसार : सीतारमण
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। सरकार ने कहा है कि रुपए में गिर ...
-
देश की विदेश नीति पर चिंता जताते हुए प्रमोद तिवारी ने केन्द्र पर साधा निशाना
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सा ...
-
बीजू-सीआईए संबंध टिप्पणी: नवीन पटनायक ने निशिकांत दुबे से ‘मनोचिकित्सक’ से परामर्श लेने को कहा
भुवनेश्वर, सोमवार, 30 मार्च 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष ...
