यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ से नयनतारा का पहला लुक रिलीज
दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म टॉक्सिक, ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से अभिनेत्री नयनतारा का पहला लुक रिलीज हो गया है। फिल्म टॉक्सिक, ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स से नयनतारा का गंगा वाला जबरदस्त पोस्टर रिलीज़ कर दिया गया है।गंगा के रूप में नयनतारा का लुक विज़ुअली स्टनिंग है।निर्भीक, निडर और पूरी तरह कंट्रोल में। स्क्रीन पर उनकी कमांडिंग मौजूदगी, हाथ में बंदूक और चेहरा पूरी तरह कॉन्फिडेंस से भरा हुआ एक साथ एलीगेंट भी और खतरनाक भी।
निर्देशक गीतू मोहनदास ने नयनतारा को कास्ट करने पर कहा,“हम सब नयन को उनकी स्ट्रॉन्ग स्क्रीन प्रेज़ेंस और शानदार करियर के लिए जानते हैं, लेकिन टॉक्सिक में दर्शक एक ऐसी नयन देखेंगे जो बस फटने को तैयार थी। मैंने उन्हें पहले कभी न दिखाए गए तरीके से पेश करना चाहा था। शूट के दौरान महसूस हुआ कि गंगा सिर्फ उनका निभाया किरदार नहीं है, बल्कि वो खुद उसकी आत्मा जैसी हैं। ईमानदारी, गहराई, कंट्रोल और इमोशनल क्लैरिटी… ये सब वो पहले से लेकर आई थीं। मुझे अपनी गंगा मिल गई… और साथ में एक प्यारी दोस्त भी।” वेंकट के. नारायण और यश द्वारा केवीएन प्रोडक्शन्स और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर तले बन रही फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
आवारापन 2 के टीजऱ में दिखा दिशा पाटनी का नया अंदाज
बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी की आगामी फिल्म आवारापन 2 का टीजऱ रिलीज ...
-
ओरी ने दिखाई नीता अंबानी और ईशा अंबानी के वेनिस सेलिब्रेशन के पर्दे के पीछे की खास झलक
सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी ने एक बार फिर अपने खास हास्य अंदाज़ से स ...
-
मैसा के BTS फोटो ने बढ़ाया क्रेज
पैन इंडिया स्टार रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म मैसा की शूटिंग से जु ...
