एनसीसी के एक लाख कैडेट को मिलेगा प्रशिक्षण, प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सबसे पहले देंगे प्रतिक्रिया
नई दिल्ली, शनिवार, 03 जनवरी 2026। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने शनिवार को कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित सहायता के लिए एक लाख कैडेट को प्रशिक्षित करने की योजना बना बनाई जा रही है। दिल्ली कैंट में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वत्स ने कहा कि इन कैडेट को ‘युवा आपदा मित्र’ के रूप में जाना जाएगा, उन्हें प्रशिक्षण देकर राष्ट्रीय डाटाबेस से जोड़ा जाएगा, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर देश उनकी सेवाओं का उपयोग कर सके। उन्होंने बताया कि एनसीसी ने देशभर में चार से पांच केंद्र स्थापित करने पर भी काम शुरू कर दिया है, जहां चयनित कैडेट को ड्रोन और ‘काउंटर-ड्रोन’ से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके अलावा, 10,000 कैडेट को ‘साइबर योद्धा’ के रूप में तैयार करने की योजना पर भी काम जारी है। लेफ्टिनेंट जनरल वत्स ने कहा, “ये कैडेट डिजिटल सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, क्योंकि आज साइबर क्षेत्र का तेजी से सैन्यकरण हो रहा है।” उन्होंने बताया कि इन्हें भी राष्ट्रीय डाटाबेस से जोड़ा जाएगा। वत्स ने यह घोषणा भी की कि एनसीसी के इतिहास में वर्ष 2026 की गणतंत्र दिवस परेड में इसके परेड और दल कमांडर तलवार लेकर मार्च करेंगे। देशभर से 898 बालिकाओं समेत कुल 2,406 एनसीसी कैडेट गणतंत्र दिवस शिविर 2026 में भाग ले रहे हैं। यह शिविर 30 दिसंबर से दिल्ली कैंट में स्थित करियप्पा परेड ग्राउंड में शुरू हुआ है।
Similar Post
-
रुपए का स्तर अर्थव्यवस्था के संकेत के अनुसार : सीतारमण
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। सरकार ने कहा है कि रुपए में गिर ...
-
देश की विदेश नीति पर चिंता जताते हुए प्रमोद तिवारी ने केन्द्र पर साधा निशाना
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सा ...
-
बीजू-सीआईए संबंध टिप्पणी: नवीन पटनायक ने निशिकांत दुबे से ‘मनोचिकित्सक’ से परामर्श लेने को कहा
भुवनेश्वर, सोमवार, 30 मार्च 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष ...
