उप्र: ट्रक चोरी में वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
सुलतानपुर (उप्र), शनिवार, 03 जनवरी 2026। सुलतानपुर जिले में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक चोरी के मामले में वांछित दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी घायल हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन दोनों बदमाशों पर ट्रक चोरी का आरोप है।
अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी छह-सात नवंबर की दरम्यानी रात को कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में हुई ट्रक चोरी के मामले से जुड़े हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि इस मामले के दो आरोपी एक कार से पाखरौली रेलवे क्रॉसिंग की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर विशेष अभियान समूह (एसओजी) की टीम और थाना कोतवाली देहात पुलिस ने घेराबंदी की। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी।
पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की, जिसमें दोनों अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशों की पहचान एहतेशाम पुत्र जुबैर (मझदिहा, शाहगंज, जौनपुर) और अनवर पुत्र लियाकत अली (पटेला, खुटहन, जौनपुर) के रूप में हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह के पांच सदस्य ट्रक चोरी में शामिल थे, जिनमें से दो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। ट्रक चोरी के पांच अभियुक्तों में से एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
