कश्मीर में शीतलहर तेज, न्यूनतम तापमान में गिरावट
श्रीनगर, रविवार, 04 जनवरी 2026। कश्मीर घाटी में न्यूनतम तापमान में एक दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है जिससे पूरे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप और तेज हो गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि श्रीनगर में शनिवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो पिछली रात के शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियसन नीचे दर्ज किये गए तापमान से कम है।
उत्तरी कश्मीर का प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग घाटी में सबसे सर्द स्थान बना हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग में लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान शून्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। वहीं, दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल पहलगाम में यह शून्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। घाटी के प्रवेश द्वार काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कोकेरनाग में यह शुन्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में यह शुन्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र इस समय ‘चिल्ला-ए-कलां’ के दौर से गुजर रहा है। यह 40 दिनों की कड़ाके की ठंड की अवधि होती है और इस दौरान रात का तापमान अक्सर शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है। हालांकि, वर्तमान आंकड़े (तापमान के) सामान्य पैटर्न से अलग नजर आ रहे हैं. इस अवधि के दौरान आमतौर पर बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक रहती है। इसके बावजूद, इस मौसम में अब तक घाटी के मैदानी इलाकों में बर्फबारी नहीं हुई है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पांच और छह जनवरी को उत्तर और मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी की संभावना जताई है।
Similar Post
-
मोदी ने लोगों से विदेश यात्रा नहीं करने की अपील की और खुद पांच देशों की यात्रा पर चले गए: मान
चंडीगढ़, शनिवार, 16 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श ...
-
पाकिस्तान को तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का : जनरल द्विवेदी
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। पाकिस्तान को कड़ा सैन्य संदेश देत ...
-
आंधी-तूफान से प्रभावितों की मदद करे सरकार, महंगाई पर भी नियंत्रण जरूरी : मायावती
लखनऊ, शनिवार, 16 मई 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अ ...
