संडे को इक्कीस ने किया कमबैक
नए साल के मौके पर अभिनेता अगस्त्य नंदा की फिल्म इक्कीस को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी मूवी और शानदार कहानी के दम पर इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। हालांकि, कमाई के मामले में इक्कीस अभी तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रही है, लेकिन रिलीज के चौथे दिन समीकरण बदले हैं और मूवी की इनकम में उछाल आया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि संडे को अगस्त्य नंदा की इक्कीस का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कितने करोड़ का हुआ है। निर्देशक श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इक्कीस रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक कमाई के मामले में अपनी मोटी छाप छोड़ने में नाकाम रही है। माना जा रहा था कि ये मूवी कमाई के मामले में अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन धुरंधर की सुनामी में कहीं न कहीं इक्कीस भी हवा में उड़ गई।
Similar Post
-
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइ ...
-
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की हॉलीवुड में दस्तक
भारतीय फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज ...
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
