ममता बनर्जी ने सागर द्वीप को जोड़ने वाले ‘गंगासागर सेतु’ की आधारशिला रखी
सागर द्वीप (पश्चिम बंगाल), सोमवार, 05 जनवरी 2026। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सागर द्वीप को जोड़ने के लिए मुरीगंगा नदी पर लगभग पांच किलोमीटर लंबे पुल की आधारशिला रखी। सागर द्वीप पर ही वार्षिक गंगासागर मेला आयोजित किया जाता है। इस पुल के निर्माण पर 1,670 करोड़ रुपये की लागत आएगी जिसे ‘गंगासागर सेतु’ नाम दिया गया है। यह पुल हुगली नदी और बंगाल की खाड़ी के संगम पर स्थित सागर द्वीप को हर मौसम में सड़क संपर्क उपलब्ध कराएगा।
दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित सागर द्वीप पर हर साल देशभर से लाखों श्रद्धालु 14 जनवरी को मकर संक्रांति के अवसर पर संगम में स्नान करने और कपिल मुनि मंदिर में पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री की मौजूदगी में पश्चिम बंगाल सरकार और निर्माण कार्य का ठेका पाने वाली कंपनी ‘लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड’ (एलएंडटी) के बीच दस्तावेजों का औपचारिक आदान-प्रदान किया गया। अधिकारियों ने बताया कि उम्मीद है कि पुल का निर्माण दो वर्षों के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल सागर द्वीप तक केवल नौका सेवाओं के माध्यम से पहुंचना संभव है, जो गंगासागर मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ और ज्वार-भाटे की स्थिति के कारण अक्सर बाधित हो जाती हैं।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
