अमित शाह तिरुचिरापल्ली में भाजपा के पोंगल उत्सव में शामिल हुए
तिरुचिरापल्ली (तमिलनाडु), सोमवार, 05 जनवरी 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को यहां मन्नारपुरम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महिला मोर्चा द्वारा आयोजित भव्य पोंगल उत्सव में भाग लिया। चावल, दाल, गुड़ और घी से तैयार मीठा व्यंजन पोंगल 1,008 सजे बर्तनों में पकाया गया था, जिनके चारों ओर गन्ना रखा गया था। मन्नारपुरम पहुंचने पर शाह का स्वागत किया गया और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पोंगल बनाने में हिस्सा लिया। भाजपा कार्यकर्ता मध्य जनवरी में मनाए जाने वाले इस उत्सव को ‘नम्मा ऊरु मोदी पोंगल’ नाम से आयोजित करते हैं जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदर्भ में जनता से जुड़ाव स्थापित करने का प्रयास है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रमुख वानती श्रीनिवासन, भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन, केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई सहित अन्य नेता उपस्थित थे। इससे पहले, तमिलनाडु की अपनी दो दिवसीय यात्रा के अंतिम दिन शाह ने तिरुवनैकवल स्थित प्राचीन श्री जंबुकेश्वर-अकिलन्देश्वरी मंदिर और श्रीरंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन किए।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
