अशोक गहलोत ने पारिस्थितिकीविद गाडगिल के निधन पर शोक व्यक्त किया
जयपुर, गुरुवार, 08 जनवरी 2026। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पारिस्थितिकीविद माधव गाडगिल के निधन पर शोक जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी कमी महसूस की जाएगी। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ विख्यात इकोलॉजिस्ट माधव गाडगिल के निधन का समाचार दुखद है। पश्चिमी घाट के संरक्षण के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र ने श्री गाडगिल को ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ' अवॉर्ड से सम्मानित किया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे समय जब देश में आज पर्यावरण संरक्षण बड़ा मुद्दा बन रहा है, उनके जैसे व्यक्तित्व की कमी महसूस की जाएगी।’’ पश्चिमी घाटों के संरक्षण की दिशा में किए गए कार्यों के लिए प्रसिद्ध, परिस्थितिकीविद् माधव गाडगिल का बुधवार रात पुणे में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
