लुधियाना में एक फैक्टरी के परिसर में खड़े ट्रक में दो लोगों की दम घुटने से मौत
लुधियाना, शनिवार, 10 जनवरी 2026। लुधियाना में एक फैक्टरी के परिसर में खड़े ट्रक में संभवत: दम घुटने से एक व्यक्ति और उसके भतीजे की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। घटना जिले से लगभग 40 किलोमीटर दूर माछीवाड़ा कस्बे के पास स्थित भट्टियां गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, ट्रक चालक छोटू राम (40) और उसका भतीजा श्री भगवान (20) फैक्टरी में रिफाइंड तेल वाहन में लादने के लिए आए थे। थाना प्रभारी पवित्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ठंड से बचने के लिए दोनों ने ट्रक के अंदर अंगीठी जलाई थी, ऐसे में संभवत: दम घुटने से उनकी मौत हुई होगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फैक्टरी के सुरक्षा अधिकारी ने जब ट्रक के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर जांच की, तो दोनों के शव बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
Similar Post
-
मराठा आरक्षण आंदोलन के लिए मुंबई मार्च जरूर होगा : जरांगे
जालना, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। मराठा आरक्षण आंदोलन के कार्यकर् ...
-
मानवाधिकार आयोग ने गुरुवायूर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट मांगी
तिरुवनंतपुरम, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। राष्ट्रीय मानवाधिकार आ ...
-
सीबीआई ने ठगी के मामले में फरार आरोपी को अमेरिका से प्रत्यर्पण के बाद गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, गुरुवार, 10 सितंबर 2026। केंद्रीय अन्वेषण ब ...
