दौसा जिले में 1.5 करोड़ रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
जयपुर, शनिवार, 10 जनवरी 2026। राजस्थान के दौसा जिले में पुलिस ने अवैध शराब का बड़ा जखीरा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार पकड़ी गई शराब की कीमत 1.5 करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम एन के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई।
एजीटीएफ और दौसा सदर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक संदिग्ध ट्रक की तलाशी में शराब का यह जखीरा बरामद किया गया। इस ट्रक में 415 चावल के कट्टे लदे थे और नीचे पंजाब मार्का शराब छिपाई हुई थी। तलाशी में रॉयल चैलेंज, रॉयल स्टैग और मैकडॉवेल्स जैसे ब्रांड की शराब की 1071 पेटी कार्टन बरामद हुई। इस संबंध में बाड़मेर निवासी दिनेश जाट को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक व 60 हजार रुपये की नकदी जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि यह अवैध शराब हरियाणा के सिरसा से गुजरात ले जाई जा रही थी।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
