पंजाब सरकार ‘मिशन प्रगति’ के जरिये युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार कर रही : मान
बठिंडा, रविवार, 11 जनवरी 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार ‘मिशन प्रगति’ के तहत मुफ्त शैक्षणिक एवं शारीरिक प्रशिक्षण प्रदान करके युवाओं को भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने का ठोस प्रयास कर रही है। मान ने यहां जिला पुस्तकालय में छात्रों से बातचीत के दौरान कहा कि यह पहल उन ग्रामीण एवं मेधावी छात्रों की मदद करने के लिए शुरू की गई है जो कोचिंग का खर्च वहन नहीं कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी), पुलिस और सशस्त्र बलों से संबंधित परीक्षाओं के लिए जिला पुस्तकालय में मुफ्त कोचिंग शुरू हो गई है। मान ने कहा कि पहले बैच में 40 छात्रों का नामांकन हुआ है। उन्होंने कहा कि शिक्षण के साथ-साथ, उम्मीदवारों की समग्र तैयारी सुनिश्चित करने के लिए पंजाब पुलिस के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा शारीरिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है। मान ने कहा कि पुस्तकालय के सदस्य के रूप में पंजीकरण कराने वाले छात्रों को पुस्तकों और अध्ययन सामग्री तक मुफ्त पहुंच प्रदान की जाएगी।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
