हरियाणा में यमुना के किनारे अवैध खनन होने से बाढ़ का खतरा बढ़ा: सुरजेवाला
यमुनानगर, रविवार, 11 जनवरी 2026। कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने रविवार को कहा कि हरियाणा में यमुना नदी के किनारे बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध खनन से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है और स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि जठलाना जैसे इलाकों में बिना रोक-टोक खनन होने से नदी का तल क्षतिग्रस्त हुआ है, यमुना की प्राकृतिक धारा बदली है और नदी के किनारों का कटाव बढ़ा है, जिससे आसपास के गांवों पर गंभीर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।
सुरजेवाला ने कहा कि इन अवैध गतिविधियों से राज्य के राजस्व को भी नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों का आरोप है कि अवैध खनन पूरी तरह अनियंत्रित तरीके से हो रहा है, जिससे हाल की बाढ़ से उबर रहे लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि लोगों को डर है कि यदि यह खनन जारी रहा तो आने वाले मानसून में फिर से बाढ़ आ सकती है। सुरजेवाला ने कहा कि ग्रामीणों ने खनन माफिया और सरकारी अधिकारियों के बीच गठजोड़ का भी आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेलगढ़ और आसपास के इलाकों में निजी कृषि भूमि पर भी अवैध खनन किया जा रहा है।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
