अलवर शहर में संदिग्ध वस्तु मिली, पुलिस ने नष्ट किया
जयपुर, सोमवार, 12 जनवरी 2026।अलवर शहर के एक रिहायशी इलाके में सोमवार को एक संदिग्ध वस्तु मिली जिसे पुलिस ने बाहरी इलाके में ले जाकर नष्ट किया। पुलिस ने बताया कि इस संदिग्ध वस्तु में 'टाइमर' जैसा कुछ लगा था, हालांकि जांच में विस्फोटक जैसा कुछ नहीं मिला और इसे नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि यह संदिग्ध वस्तु अरावली विहार पुलिस थना क्षेत्र के विवेकानंद नगर सेक्टर-4 में देखी गई। इससे स्थानीय लोगों में संदेह व भय फैला गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने इलाके को घेर लिया और एहतियात के तौर पर इस संदिग्ध वस्तु को शहर से करीब साढ़े छह किलोमीटर दूर जयसमंद बांध के पास सुनसान जगह पर ले गई। पुलिस ने बताया कि बांध के आसपास के इलाके को सील कर दिया गया और लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई। बाद में बम निरोधक दस्ते की टीम ने इसकी जांच की और इसे नष्ट किया। बम निरोधक दस्ते के एक अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध वस्तु में कुछ भी विस्फोटक जैसा नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘विभिन्न जांच के बाद कुछ संदिग्ध नहीं मिला था। टीम ने इसे बेअसर कर दिया।’’ पुलिस आगे की जांच कर रही है।
Similar Post
-
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर प्रधान पीठ की संरचनात्मक कमियों पर जताई गंभीर चिंता, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश
- केंद्रीय गुंबद के पुनर्वास से जुड़े पुराने अनुबंध पर भी उठे स ...
-
NEET PG 2026 : इंटरनल पावर फेलियर के कारण iDZ सीतापुरा, जयपुर के 2 केंद्रों पर परीक्षा प्रक्रिया अधूरी रही
- इन 2 केंद्रों के अभ्यर्थियों के लिए 5 सितंबर को होगी पुनः परीक् ...
-
राजस्थान : डूंगरपुर के स्कूल में जर्जर कमरे की छत का हिस्सा गिरा
जयपुर, मंगलवार, 25 अगस्त 2026। राजस्थान के डूंगरपुर जिले के एक र ...
