उप्र : ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत
शाहजहांपुर (उप्र), मंगलवार, 13 जनवरी 2026। शाहजहांपुर जिले के कलान क्षेत्र में मंगलवार को खेत से लौट रहे दो युवकों की एक ट्रैक्टर की चपेट में आ जाने से मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि कलान थाना क्षेत्र के कलेक्टरगंज गांव में रहने वाले नितिन (19) तथा अनिल (18) आंधी देई गांव में स्थित अपने खेत से लौट रहे थे। रास्ते में शाहपुर गांव के पास वे मोटरसाइकिल से उतरकर फोन पर बात करने लगे। इसी दौरान एक बेकाबू ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
