बांग्लादेशियों के पास आधार कार्ड होने की खबरों के संबंध में जांच जारी है: परमेश्वर
बेंगलुरु, मंगलवार, 13 जनवरी 2026। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार बांग्लादेशी नागरिकों के पास आधार कार्ड और अन्य पहचान पत्र होने से जुड़ी खबरों के संबंध में जांच शुरू कर चुकी है और गड़बड़ पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। परमेश्वर ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने पहले ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को कर्नाटक में मौजूद बांग्लादेशी नागरिकों के संबंध में विस्तृत आंकड़े जुटाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि ध्यान इस बात पर है कि ऐसे लोगों की पहचान की जाए जो अवैध रूप से देश में दाखिल हुए और राज्य में रहने के लिए स्थानीय पहचान पत्र हासिल कर लिए। परमेश्वर ने कहा, “हम इसकी जांच कर रहे हैं। मैंने पहले ही पुलिस महानिदेशक और पुलिस आयुक्तों से कहा है कि कर्नाटक में रह रहे बांग्लादेशियों से जुड़े आंकड़े जुटाएं। वे यहां आकर तरह-तरह के पहचान पत्र बनवा लेते हैं। उन्होंने आधार कार्ड और दूसरे पहचान पत्र भी बनवा लिए हैं और ऐसे व्यवहार कर रहे हैं जैसे वे बांग्लादेशी हैं ही नहीं।” राज्य में दो बांग्लादेशी नागरिकों की गिरफ्तारी के बाद उनके पास से कथित तौर पर आधार कार्ड मिलने की खबरें सामने आने पर परमेश्वर ने यह प्रतिक्रिया दी है।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
