पंजाब, हरियाणा में पारा थोड़ा चढ़ा, ठंड का प्रकोप अब भी जारी
चंडीगढ़, शनिवार, 17 जनवरी 2026। पंजाब और हरियाणा में पिछले दो दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि हुई है, हालांकि कई स्थानों पर पारा सामान्य स्तर से नीचे ही रहा। दोनों राज्यों में भीषण ठंड जारी है, जिसके कारण सुबह के समय कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो जाती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा का नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शहर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को क्रमशः 1.5 डिग्री और दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया। अंबाला में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हिसार में यह 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम था। हिसार में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री और शुक्रवार को 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था, जबकि रोहतक का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। पंजाब में अमृतसर सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पटियाला में दिन का सबसे कम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमशः पांच, 5.5 और पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बठिंडा का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री से नीचे रहा।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
