पंजाब-हरियाणा में ठंड का प्रकोप जारी, अमृतसर सबसे ठंडा
चंडीगढ़, सोमवार, 19 जनवरी 2026। पंजाब और पड़ोसी राज्य हरियाणा में जारी ठंड के प्रकोप के बीच अमृतसर सोमवार को पंजाब का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी रात ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम छह डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब के लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमशः 4.6 डिग्री और 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। होशियारपुर में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर में 5.7 डिग्री, गुरदासपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। हरियाणा में भिवानी सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गुरुग्राम में यह 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 6.4 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Similar Post
-
राजस्थान परिवहन विभाग का राजस्व 13.82 प्रतिशत बढ़ा
जयपुर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। राजस्थान के परिवहन विभाग का राजस ...
-
नवीकरणीय ऊर्जा पारेषण के लिए पीएम-धारा योजना को मंजूरी, 1.86 लाख करोड़ रुपये होंगे खर्च
नई दिल्ली, बुधवार, 30 सितंबर 2026। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवा ...
-
जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
श्रीनगर, बुधवार, 30 सितंबर 2026। जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्य ...
