बाराबंकी में डबल डेकर बस के पलटने से 12 यात्री घायल
बाराबंकी (उप्र), सोमवार, 19 जनवरी 2026। बाराबंकी जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक निजी डबल डेकर बस के पलटने से दो महिलाओं समेत 12 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, हादसा तड़के करीब तीन बजे भाजपा कार्यालय के निकट ग्राम नारेपुर में उस समय हुआ जब गोरखपुर से दिल्ली जा रही गोला बस सर्विस की डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। उसने बताया कि इस हादसे में 12 यात्री घायल हो गए। बस में कुल 50 यात्री सवार थे।
पुलिस ने बताया कि बस में फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी जिसके बाद नगर कोतवाल सुधीर कुमार सिंह और सीओ सिटी संगम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उसने बताया कि कई एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। यात्रियों का आरोप है कि बस चालक शुरू से ही तेज रफ्तार में वाहन चला रहा था।
पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद बस चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने अन्य यात्रियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना किया और दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नगर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) संगम कुमार ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की और इलाज की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाना माना जा रहा है।
Similar Post
-
उप्र एसआईआर : अंतिम सूची में 84 लाख से अधिक मतदाता जोड़े गए; कुल मतदाता की संख्या 13.39 करोड़ हुई
लखनऊ, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन ...
-
सत्तारूढ़ शिवसेना में बेचैनी, लेकिन 'ऑपरेशन टाइगर' की खबरें निराधार: विपक्षी नेता
मुंबई, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र में वरिष्ठ विपक्षी ...
-
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सघन तलाशी जारी
पटना, शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026। बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने क ...
