कांग्रेस नेतृत्व ने केरल के नेताओं के साथ बैठक की, नाराज थरूर शामिल नहीं हुए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 23 जनवरी 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को राज्य से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की, लेकिन सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी तथा प्रदेश के कई अन्य नेताओं के व्यवहार से नाराजगी के चलते लोकसभा सदस्य शशि थरूर इसमें शामिल नहीं हुए। खरगे के आवास '10 राजाजी मार्ग' पर हुई बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, प्रदेश प्रभारी दीपा दासमुंशी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन, वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला तथा कई अन्य नेता शामिल हुए। तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर इस बैठक में शामिल नहीं हुए।
थरूर के कार्यालय ने कहा है कि उन्होंने कोझिकोड में केरल साहित्य महोत्सव में अपनी पूर्व प्रतिबद्धताओं के कारण बैठक में शामिल होने में असमर्थता के बारे में पार्टी को सूचित कर दिया था। हालांकि, बैठक से पहले थरूर के करीबी सूत्रों ने कहा कि वह बैठक में शामिल नहीं होंगे क्योंकि वह इस बात से ''आहत'' हैं कि राहुल गांधी ने हाल में कोच्चि में एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर उनके मौजूद होने के बावजूद उनके नाम का उल्लेख नहीं किया और राज्य के नेताओं द्वारा बार-बार उन्हें "दरकिनार" करने की कोशिश की जा रही है। आगामी मार्च-अप्रैल महीने में केरल में विधानसभा चुनाव संभावित है।
Similar Post
-
रुपए का स्तर अर्थव्यवस्था के संकेत के अनुसार : सीतारमण
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। सरकार ने कहा है कि रुपए में गिर ...
-
देश की विदेश नीति पर चिंता जताते हुए प्रमोद तिवारी ने केन्द्र पर साधा निशाना
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सा ...
-
बीजू-सीआईए संबंध टिप्पणी: नवीन पटनायक ने निशिकांत दुबे से ‘मनोचिकित्सक’ से परामर्श लेने को कहा
भुवनेश्वर, सोमवार, 30 मार्च 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष ...
