दीपक जायसवाल बने संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट
प्रयागराज, शनिवार, 24 जनवरी 2026। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने नयी अधिसूचना जारी करते हुए कौशांबी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दीपक कुमार जायसवाल का स्थानांतरण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, संभल के पद पर कर दिया है। सीजेएम संभल के पद पर आदित्य सिंह का स्थानांतरण तीन दिन पूर्व कर दिया गया था, लेकिन नयी अधिसूचना के तहत अब उनका स्थानांतरण वापस सिविल जज (सीनियर डिवीजन), संभल के पद पर कर दिया गया है। इससे पूर्व, संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर का स्थानांतरण सिविल जज (सीनियर डिवीजन), सुल्तानपुर के तौर पर कर दिया गया।
इस प्रकार से, तीन दिनों में दूसरी बार संभल के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को बदला गया है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने सिविल जज, सीनियर डिवीजन/मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट और सिविल जज, जूनियर डिवीजन/न्यायिक मजिस्ट्रेट के पदों पर काम कर रहे करीब 633 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं। उल्लेखनीय है कि संभल के सीजेएम के तौर पर काम करते हुए विभांशु सुधीर ने नवंबर, 2024 में संभल में हुई हिंसा के मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए थे। उनके स्थानांतरण को लेकर जिला अदालत के वकीलों ने भारी विरोध प्रदर्शन किया था और स्थानांतरण रोके जाने की मांग की थी।
Similar Post
-
अक्षय तृतीया पर मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
मथुरा (उप्र), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंद ...
-
भारत, दक्षिण कोरिया का आर्थिक समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला
नई दिल्ली, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। भारत और दक्षिण कोरिया ने वैश् ...
-
जदयू विधायक दल के नेता का चयन करने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को सौंपी गई
पटना, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) विधायक दल क ...
