हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान, 'ऑरेंज' अलर्ट जारी
शिमला, मंगलवार, 27 जनवरी 2026। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम केंद्र ने कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले कुछ घंटों में कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों के ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी एवं बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस बीच, राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार सुबह तक हल्की बर्फबारी हुई। राज्य में सबसे अधिक बर्फबारी 22 सेंटीमीटर (सेमी) लाहौल-स्पीति के गोंदला गांव में हुई। इसके अलावा कुकुमसेरी में 21.3 सेमी, कोठी में 20 सेमी, कोकसर में 19 सेमी, हंसा में 15 सेमी और केलांग में 12.5 सेमी बर्फबारी हुई। किन्नौर जिले के कल्पा और सांगला में पिछले 24 घंटों में क्रमशः 5.5 सेमी और 1.8 सेमी हिमपात हुआ। लाहौल-स्पीति का ताबो गांव राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 8.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
Similar Post
-
दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रु की साइबर ठगी से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस ने 30 करोड़ रुपय ...
-
न्यायालय ने धनशोधन मामले में रियल्टी कंपनी के प्रवर्तक की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा
नई दिल्ली, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने घर खरीदा ...
-
गुजरात सरकार ने देवभूमि द्वारका, कच्छ, जामनगर और पोरबंदर जिलों को सूखा प्रभावित घोषित किया
गांधीनगर, सोमवार, 27 अक्टूबर 2026। गुजरात सरकार ने सोमवार को दे ...
