बजट में विकसित भारत की यात्रा के केंद्र में रखा गया है अवसंरचना को: गडकरी
नई दिल्ली, रविवार, 01 फरवरी 2026। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि 2026-27 के केंद्रीय बजट में अवसंरचना को विकसित भारत 2047 की ओर देश की यात्रा के केंद्र में रखा गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया। गडकरी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘संपर्क, विनिर्माण की गहराई और क्षेत्रीय संतुलन पर स्पष्ट तरीके से ध्यान देने के साथ, बजट में विश्वस्तरीय, भविष्य के लिए तैयार अवसंरचना बनाने के लिए एक निर्णायक कदम रेखांकित किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि बजट में घोषित पहल एक स्पष्ट दृष्टिकोण दिखाती हैं कि बुनियादी ढांचा सिर्फ भौतिक परिसंपत्ति के तौर पर नहीं, बल्कि लचीलापन, अवसर और ग्लोबल प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने वाला है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि 2026-27 के बजट में किसानों, युवाओं और एमएसएमई क्षेत्र पर केंद्रित एक निर्णायक रोडमैप प्रस्तुत किया गया है, जो भारत के आगे बढ़ने के साथ-साथ समावेशी विकास, नवाचार और पूंजी निवेश की नींव को मजबूत करेगा।
Similar Post
-
तमिलनाडु के चेंगापल्ली के पास कार के टैंकर से टकराने से तीन लोगों की मौत
तिरुप्पुर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। तमिलनाडु में सेलम-कोयंबटूर रा ...
-
वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर माकपा का विरोध, कार्रवाई को बताया दमनकारी
श्रीगंगानगर, शनिवार, 18 जुलाई 2026। पर्यावरणविद् और सामाजिक का ...
-
नकवी अल्पसंख्यक कांग्रेस के हनुमानगढ़ जिला प्रभारी नियुक्त
हनुमानगढ़, शनिवार, 18 जुलाई 2026। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समि ...
