राजद ने सरकार पर बजट में गंभीर मुद्दों को नजरअंदाज करने का लगाया आरोप
नई दिल्ली, रविवार, 01 फरवरी 2026। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने बजट 2026-27 पर सरकार को घेरते हुए इसे आम जनता की उम्मीदों से दूर और गंभीर आर्थिक चुनौतियों से निपटने में विफल करार दिया। राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने रविवार को कहा कि बजट एक बार फिर देश की विशाल आबादी को प्रभावित करने वाले दो सबसे अहम मुद्दों, तेजी से बढ़ती आय की असमानता और भयावह बेरोजगारी को संबोधित करने में नाकाम रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन गहरे और संरचनात्मक संकटों से निपटने के लिए ठोस और दूरगामी नीतियों की आवश्यकता थी, लेकिन सरकार ने केवल सतही उपायों तक ही खुद को सीमित रखा। राजद सांसद ने यह भी कहा कि बजट में भारी-भरकम और आकर्षक शब्दावली का सहारा लिया गया है, जो कुछ समय के लिए सुर्खियां तो बना सकती हैं, लेकिन इससे आम लोगों की आर्थिक वास्तविकताओं और रोजमर्रा की चिंताओं में कोई बदलाव नहीं आने वाला है। उनके अनुसार बजट में गरीब, युवा और बेरोजगार वर्ग के लिए ठोस राहत का अभाव साफ नजर आता है।
Similar Post
-
रुपए का स्तर अर्थव्यवस्था के संकेत के अनुसार : सीतारमण
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। सरकार ने कहा है कि रुपए में गिर ...
-
देश की विदेश नीति पर चिंता जताते हुए प्रमोद तिवारी ने केन्द्र पर साधा निशाना
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सा ...
-
बीजू-सीआईए संबंध टिप्पणी: नवीन पटनायक ने निशिकांत दुबे से ‘मनोचिकित्सक’ से परामर्श लेने को कहा
भुवनेश्वर, सोमवार, 30 मार्च 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष ...
