केंद्रीय बजट प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम: रेखा गुप्ता
नई दिल्ली, रविवार, 01 फरवरी 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि संसद में पेश किया गया बजट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के त्रिनगर इलाके में स्थानीय निवासियों के साथ एक कार्यक्रम में बजट प्रस्तुति देखने के बाद पत्रकारों से कहा कि बजट हर वर्ग को ध्यान में रखता है और व्यापार एवं व्यवसाय के विभिन्न आयामों को बढ़ावा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘इसमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ है, विशेष रूप से युवाओं के लिए रोजगार सृजन, सांस्कृतिक धरोहर संरक्षण एवं विकास, खेलकूद, विदेशों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने पर छूट।’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपदा प्रबंधन के लिए शहरों को दिए जाने वाले अनुदानों को लेकर दिल्ली से हमें काफी उम्मीदें हैं।”
गुप्ता ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को देश का ‘शानदार’ बजट पेश करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि राज्यों के लिए 1.4 लाख करोड़ रुपये का बजट आवंटन एक सराहनीय प्रयास है, जिससे उन्हें आपातकालीन प्रतिक्रिया अवसंरचना को मजबूत करने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्री ने 2026-2031 के लिए केंद्र और राज्यों के बीच कर राजस्व के बंटवारे पर 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट भी पेश की। सीतारमण ने लोकसभा में 2026-27 का बजट पेश करते हुए कहा कि भारत एक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में कदम बढ़ाता रहेगा। उन्होंने केंद्रीय बजट 2026 पेश कर इतिहास रच दिया, क्योंकि उन्होंने लगातार नौवां बजट पेश किया और सबसे लंबे समय तक वित्त मंत्री रहने वाली कंद्रीय मंत्री बन गईं।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
