कश्मीर में 4.7 तीव्रता का भूकंप
श्रीनगर, सोमवार, 02 फरवरी 2026। कश्मीर घाटी में सोमवार तड़के 4.7 तीव्रता का भूकंप आया जिससे बारामूला जिले के पट्टन और आसपास के इलाकों में लोगों में दहशत फैल गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप तड़के पांच बजकर 35 मिनट पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया और इसका केंद्र पट्टन क्षेत्र में था, जो पर्यटक स्थल गुलमर्ग से 10 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है।
भूकंप की तीव्रता पहले 4.6 बताई गई थी लेकिन बाद में बताया गया कि तीव्रता 4.7 थी। भूकंप के झटके करीब 20 सेकंड तक महसूस किए गए। कश्मीर घाटी एक अत्यंत सक्रिय भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है। भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा पिछले साल नवंबर में जारी राष्ट्रीय भूकंपीय जोखिम मानचित्र में कश्मीर समेत पूरे हिमालयी क्षेत्र को भूकंपीय जोन छह में रखा गया है। आठ अक्टूबर, 2005 को 7.6 तीव्रता के भूकंप ने नियंत्रण रेखा के दोनों ओर कश्मीर के बड़े हिस्सों को तबाह कर दिया था। इस भूकंप के कारण हजारों लोगों की मौत हुई थी और बुनियादी ढांचे को व्यापक नुकसान पहुंचा था।
Similar Post
-
सिर्फ शराब की गंध आने से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं होता : अदालत
नैनीताल, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कहा ...
-
दिल्ली पुलिस के 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत रोहिणी में 46 गिरफ्तार, 19 देसी कट्टे बरामद
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली में रोहिणी जिला पुलिस ...
-
दिल्ली की अदालत ने पीएफआई अध्यक्ष अबूबकर की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने पॉपुलर फ ...
