इस दिन आएगा ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर
ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की फिल्म दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर चार फरवरी को रिलीज होगा। फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ के निर्माताओं ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक प्यारा-सा वीडियो साझा किया है, जिसमें फिल्म के किरदार शशांक और रोशनी नजऱ आ रहे हैं। वीडियो के साथ शेयर किए गए कैप्शन में लिखा गया है, क्या आपने यह खबर सुनी? ‘दो दीवाने शहर में’ का ट्रेलर आ रहा है सिर्फ दो दिनों में! इस वैलेंटाइन्स, इश्क़ से इश्क़ हो जाएगा। दो दीवाने शहर में’ 20 फरवरी, सिर्फ सिनेमाघरों में। ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस प्रस्तुत ‘दो दीवाने शहर में’ में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी मुख्य भूमिकाओं में नजऱ आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर ने किया है। इसके निर्माता संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भारत कुमार रंगा हैं, जो रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से इस फिल्म को प्रस्तुत कर रहे हैं। फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ की सिनेमाघरों में रिलीज़ 20 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।
Similar Post
-
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइ ...
-
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की हॉलीवुड में दस्तक
भारतीय फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज ...
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
