अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके
ईटानगर, बुधवार, 04 फरवरी 2026। अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में बुधवार सुबह 4.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि भूकंप से फिलहाल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 8:57 बजे आया और इसका केंद्र जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में था। ईटानगर स्थित पृथ्वी विज्ञान एवं हिमालयी अध्ययन केंद्र के भूकंप विज्ञान संभाग के तकनीकी अधिकारी न्येलम सुनील ने बताया कि पश्चिम कामेंग जिले में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। उन्होंने कहा, "अब तक जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।"
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
