राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर में बम होने की धमकी फर्जी निकली
जयपुर, शुक्रवार, 06 फरवरी 2026। राजस्थान उच्च न्यायालय के जयपुर और जोधपुर परिसर में शुक्रवार को बम होने की धमकी मिलने के बाद उन्हें खाली कराया गया। हालांकि, तलाशी के बाद पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने बताया कि उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार को शुक्रवार सुबह इस बारे में एक ईमेल मिला। इसमें दावा किया गया था कि अदालत परिसर के अंदर तीन बम लगाए गए हैं। अदालत प्रशासन ने पुलिस को इसकी सूचना दी और तुरंत परिसर खाली करने का आदेश दिया। बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते को मौके पर भेजा गया। इन दस्तों ने जयपुर और जोधपुर में परिसर की तलाशी शुरू की। हालांकि, जांच के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। बाद में वकीलों और मुवक्किलों को प्रवेश की अनुमति दे दी गई। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों में उच्च न्यायालय को इस तरह की धमकियां कई बार मिलीं, जो जांच पड़ताल के बाद झूठी निकलीं।
Similar Post
-
राजस्थानी फिल्म 'धूड़', विरासत, लालच और पारिवारिक संघर्ष की कहानी
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), गुरुवार, 16 अक्टूबर 2026। राजस्थानी सिने ...
-
राजस्थान में ईदगाह-बांदीकुई लोकल ट्रेन का पहिया पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। राजस्थान के खेरली स्टेशन क ...
-
राजस्थान में कई जगहों पर बारिश होने का अनुमान
जयपुर, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस ...
