दिल्ली के आरके पुरम में पुलिस से मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधी पकड़े गए
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 फरवरी 2026। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के आरके पुरम इलाके में संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद दो वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान संजय उर्फ दरिंदा और सोनू के रूप में की गयी है। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान संजय के पैर में गोली लगी और बाद में उसे हिरासत में ले लिया गया। उसके साथी को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि दो वांछित अपराधी देर रात सेक्टर-3 में आपराधिक गतिविधि को अंजाम देने के लिए आएंगे। सूचना के आधार पर उन्हें पकड़ने की योजना बनायी गयी। अधिकारी ने बताया, ''जब संदिग्ध उस इलाके में पहुंचे, तो पुलिस दल ने उन्हें रुकने के लिए कहा। इसके बजाय आरोपियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी।'' उन्होंने बताया कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसके दौरान संजय के पैर में गोली लगी और उसे काबू में कर लिया गया तथा सोनू को भागने की कोशिश के दौरान पकड़ लिया गया। आरोपियों के पास से एक पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, संजय एक कुख्यात अपराधी है जिसके खिलाफ 80 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Similar Post
-
सिर्फ शराब की गंध आने से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं होता : अदालत
नैनीताल, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कहा ...
-
दिल्ली पुलिस के 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत रोहिणी में 46 गिरफ्तार, 19 देसी कट्टे बरामद
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली में रोहिणी जिला पुलिस ...
-
दिल्ली की अदालत ने पीएफआई अध्यक्ष अबूबकर की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने पॉपुलर फ ...
