दिल्ली: जसोला में मॉल में आग लगी, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
नई दिल्ली, शनिवार, 07 फरवरी 2026। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के जसोला स्थित एक मॉल में शनिवार को आग लग गई, जिसके बाद अधिकारियों ने दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजीं। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर मॉल से धुआं उठने की सूचना मिली, जिसके बाद दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। अधिकारियों ने कहा, "आग पर काबू पाने का अभियान जारी है। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।" अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
