जयपुर के आवासीय इलाके में फिर दिखा तेंदुआ
जयपुर, शनिवार, 07 फरवरी 2026। राजस्थान के जयपुर शहर के एक आवासीय इलाके में शनिवार को एक फिर तेंदुआ नजर आया, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, आगरा रोड पर सूर्य सिटी कॉलोनी में शनिवार तड़के एक तेंदुआ देखा गया। उन्होंने बताया कि तेंदुआ एक घंटे से ज्यादा समय तक कॉलोनी में घूमता रहा और सोशल मीडिया पर प्रसारित फुटेज में तेंदुए को सड़क पर घूमते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया लेकिन उसका पता नहीं चला। क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तेंदुआ सड़क पर घूमता और एक कुत्ते के पास जाता हुआ दिखाई दे रहा है। अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर रात में उस जगह पर पिंजरा लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि तेंदुआ शायद पास के जंगल में वापस चला गया होगा। अधिकारियों ने इलाके के लोगों से खासकर रात के समय, सावधान रहने की सलाह दी है।
Similar Post
-
राजस्थान विधानसभा परिसर में बम होने की सूचना अफवाह निकली: पुलिस
जयपुर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। राजस्थान विधानसभा को शुक्रवार ...
-
मुथा बने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जोधपुर जिला अध्यक्ष
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। अखिल भारतीय पत्रक ...
-
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगी
जयपुर, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। राजस्थान में बालोतरा जिले की पचप ...
