पाकिस्तान की मस्जिद में हुआ विस्फोट दुर्भाग्यपूर्ण : फारूक अब्दुल्ला
श्रीनगर, रविवार, 08 फरवरी 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने रविवार को कहा कि पाकिस्तान में एक मस्जिद के अंदर हुई विस्फोट की घटना यह दिखाती है कि ''लोग दोजख की आग की ओर ले जाने वाले रास्ते पर चल रहे हैं।'' अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर कस्बे में पत्रकारों से कहा, ''यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब मस्जिदों के अंदर भी विस्फोट हो रहे हैं। इससे पता चलता है कि हम अल्लाह से कितना दूर चले गए हैं... हम उस रास्ते पर चल रहे हैं जो हमें दोजख की आग में ले जाएगा।'' यह पूछे जाने पर कि क्या पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित किया जाना चाहिए, अब्दुल्ला ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पाकिस्तान की राजधानी में शुक्रवार को नमाज के दौरान शिया समुदाय की मस्जिद में आत्मघाती हमलावर द्वारा विस्फोट किए जाने से कम से कम 31 लोग मारे गए और 169 अन्य घायल हो गए। यह हमला हाल के वर्षों में शिया समुदाय को निशाना बनाकर किए गए सबसे भीषण आतंकी हमलों में से एक है।
Similar Post
-
मोदी ने लोगों से विदेश यात्रा नहीं करने की अपील की और खुद पांच देशों की यात्रा पर चले गए: मान
चंडीगढ़, शनिवार, 16 मई 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श ...
-
पाकिस्तान को तय करना होगा कि वह भूगोल का हिस्सा बने रहना चाहता है या इतिहास का : जनरल द्विवेदी
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। पाकिस्तान को कड़ा सैन्य संदेश देत ...
-
आंधी-तूफान से प्रभावितों की मदद करे सरकार, महंगाई पर भी नियंत्रण जरूरी : मायावती
लखनऊ, शनिवार, 16 मई 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अ ...
