कृति खरबंदा ने अपनी मां के बर्थडे पर लिखी दिल छू लेनेवाली बातें
अभिनेत्री कृति खरबंदा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी मां के जन्मदिन को बेहद खास अंदाज़ में सेलिब्रेट करते हुए एक भावुक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने अपनी माँ के प्रति अपना प्यार, आभार और अपने गहरे रिश्ते को बयां करते हुए एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है। कृति ने लिखा है, हैप्पी बर्थडे माँ… साल गिनने से ज़्यादा ज़रूरी है, हर साल को खास बनाने की कोशिश। आपसे बहुत प्यार है, इतना सारा! आपको पता भी नहीं है। उनके ये सादे लेकिन दिल से निकले शब्द फैंस के दिल को छू गए और उनकी करीबी पारिवारिक बॉन्डिंग की झलक दिखा गए। इस पोस्ट पर फैंस और शुभचिंतकों की तरफ़ से ढेर सारी बधाइयां और प्यार भरे संदेश देखने को मिले। कई लोगों ने इस पल की सच्चाई और मासूमियत की तारीफ़ की और इसे बेहद रिलेटेबल बताया। ऐसे खास पल कृति खरबंदा की एक सॉफ्ट और पर्सनल साइड को सामने लाते हैं। ग्लैमर और लाइमलाइट से दूर, वह यह साबित करती हैं कि उनके लिए परिवार हमेशा सबसे ऊपर है। इन सच्चे और भावनात्मक पलों के ज़रिए कृति अपने दर्शकों से और भी गहराई से जुड़ती नज़र आती हैं।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
