जम्मू कश्मीर के डोडा में तलाश अभियान जारी
जम्मू, बुधवार, 11 फरवरी 2026। सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में डोडा जिले के एक दूरदराज इलाके में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बुधवार को तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के संयुक्त दल ने बुधवार सुबह थाथरी क्षेत्र के कटासू और डोनाडी में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है लेकिन अब तक संदिग्ध व्यक्तियों से आमना-सामन नहीं हुआ है। इन व्यक्तियों को मंगलवार देर रात इलाके में घूमते हुए देखा गया था।
Similar Post
-
सिर्फ शराब की गंध आने से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं होता : अदालत
नैनीताल, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने कहा ...
-
दिल्ली पुलिस के 'ऑपरेशन शस्त्र' के तहत रोहिणी में 46 गिरफ्तार, 19 देसी कट्टे बरामद
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली में रोहिणी जिला पुलिस ...
-
दिल्ली की अदालत ने पीएफआई अध्यक्ष अबूबकर की जमानत याचिका खारिज की
नई दिल्ली, गुरुवार, 16 जुलाई 2026। दिल्ली की एक अदालत ने पॉपुलर फ ...
