रेखा गुप्ता ने 15,700 कामगारों के बच्चों को आर्थिक सहायता वितरित की
नई दिल्ली, बुधवार, 11 फरवरी 2026। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को 15,700 निर्माण श्रमिकों के बच्चों को आर्थिक सहायता वितरित की। गुप्ता ने त्यागराज स्टेडियम में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा से जुड़े सपनों को साकार करने के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि वितरित करेगी। मुख्यमंत्री ने पिछले वर्ष 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने के मौके पर उनकी सरकार कल्याणकारी योजनाएं और विकास परियोजनाएं शुरू कर रही है। गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार श्रमिकों के हितों की सुरक्षा के लिए केंद्र की चारों श्रम संहिताओं को अपनाने वाली पहली सरकार बनी है। दिल्ली के श्रम मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि सरकार कार्यस्थल पर दुर्घटना जैसी आपात स्थितियों में श्रमिकों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की योजना पर काम कर रही है।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
