ओ रोमियो के लिए शाहिद कपूर का निर्देशक विशाल भारद्वाज को थैंक्स
बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने फिल्म ओ रोमियो के निर्देशक विशाल भारद्वाज का आभार व्यक्त किया है। शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर निर्देशक विशाल भारद्वाज के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। शाहिद कपूर ने इस शानदार तस्वीर के साथ लिखा कि एक अभिनेता के तौर पर मेरी तरफ से विशाल भारद्वाज के लिए ये है। ओ रोमियो के लिए धन्यवाद। मेरे लिए एक और किरदार, जो मेरी फिल्मोग्राफी में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है।
बहुत गर्व है, बहुत खुश हूं और बहुत आभारी हूं। शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज पहले साथ में फिल्म कमीने (2009), हैदर (2014) और रंगून (2017) में काम कर चुके हैं। विशाल भारद्वाज निर्देशित फिल्म ओ रोमियो में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी लीड रोल में हैं। उनके साथ नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया, फरीदा जलाल और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म ओ रोमियो के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाया गया है। यह फिल्म वेलेंटाइन डे पर 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Similar Post
-
सामंथा रुथ प्रभु की ‘माँ इंटी बंगारम’ हिंदी में सोनी लिव पर स्ट्रीम
अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु की एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म मा इंट ...
-
एजुकेशन सिस्टम ऐसा हो कि हर बच्चा को अच्छी शिक्षा का मौका मिले : भूमि पेडनेकर
डॉ. अश्विन फर्नांडिस ने पैक्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह और गो ...
-
प्यार के एक नजरिए को दिखाता है 'रात कालिया' सॉन्ग : शहजान पद्मसी
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शहजान पद्मसी ने गाना 'रात कालिया' से गाय ...
