साउथ ब्लॉक में अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे मोदी
नई दिल्ली, गुरुवार, 12 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अपने नए परिसर 'सेवा तीर्थ' में स्थानांतरित होने से पहले शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में केंद्रीय मंत्रिमंडल की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता करेंगे जो ब्रिटिश काल के सचिवालय भवन में इस प्रकार की आखिरी बैठक होगी। आधिकारिक सूत्रों ने पुष्टि की है कि ब्रिटिश राज की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए 1900 के दशक की शुरुआत में ब्रिटिश वास्तुकार हर्बर्ट बेकर द्वारा डिजाइन किए गए इस परिसर में स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में कैबिनेट की यह अंतिम बैठक होगी।
शुक्रवार को शाम चार बजे कैबिनेट की बैठक के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय को 'सेवा तीर्थ' में स्थानांतरित किया जाएगा। यह कदम एक युग के अंत का प्रतीक होगा क्योंकि सभी सरकारी विभाग 1921 से सत्ता का केंद्र रहे नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को खाली कर देंगे । सरकार की योजना इन प्रतिष्ठित इमारतों को 'युग युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय' में परिवर्तित करने की है जो भारत की सभ्यतागत यात्रा को दर्शाने वाला एक विश्व स्तरीय संग्रहालय होगा। यह स्थानांतरण भारत की प्रशासनिक संरचना और शासन को औपनिवेशिक प्रभाव से मुक्त करने की सरकार की व्यापक पहल का हिस्सा है।
इससे पहले, गृह मंत्रालय लुटियंस दिल्ली के रायसीना हिल्स स्थित नॉर्थ ब्लॉक परिसर से बाहर स्थानांतरित हो चुका है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय की नयी इमारत सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन 1 और 2 का शुक्रवार को उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि यह उद्घाटन भारत की प्रशासनिक शासन संरचना में मील का पत्थर है और यह आधुनिक, कुशल, सुलभ एवं जन-केंद्रित शासन प्रणाली के निर्माण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
Similar Post
-
रबी की फसलों के एमएसपी में बढ़ोत्तरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान : भूपेंद्र हुड्डा
चंडीगड़, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प ...
-
प्रदेश में 91 लाख से अधिक जरूरतमंदों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा पेंशन : भजनलाल शर्मा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने क ...
-
सेवा ही संकल्प, स्वच्छता ही संस्कार : प्रेमचन्द बैरवा
जयपुर, शुक्रवार, 02 अक्टूबर 2026। गांधी जयंती के पावन अवसर पर प् ...
