रणवीर सिंह के बाद अब आयुष शर्मा को मिली बिश्नोई गैंग से धमकी
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़ा एक धमकी भरा ई-मेल मिला है। इससे पहले अभिनेता रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर धमकी मिली थी। एक अधिकारी ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों ने बताया कि आयुष शर्मा के बांद्रा स्थित कार्यालय को भेजे गए ईमेल में बड़ी रकम मांगी गई थी और मांग पूरी न होने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी गई थी।
सूत्रों ने बताया कि यह हाल ही में सलमान खान को मिली धमकियों के बाद मिला है, जिसमें उनके मुंबई स्थित घर के बाहर गोलीबारी भी शामिल है, जो लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी है। हाल ही में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर गोलीबारी हुई थी। पुलिस ईमेल के स्रोत की और डिजिटल फुटप्रिंट्स की जांच कर रही है। पुलिस ने आयुष को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर इस मुद्दे पर चर्चा करने और मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आपातकालीन बैठक बुलाने की मांग की है।
Similar Post
-
'हनु-मान' के बाद अब आएगी 'हनुमान 2 - द राइज ऑफ वानरास', सामने आया धमाकेदार पोस्टर
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनु-मान' के मेकर्स ने शनिवार को 'हनुमान 2 - द राइ ...
-
भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड की हॉलीवुड में दस्तक
भारतीय फिल्म निर्माता विनोद भानुशाली की कंपनी भानुशाली स्टूडियोज ...
-
अनन्या पांडे स्टारर ‘कॉल मी बे’ सीजन 2 की रिलीज डेट हुई तय
- प्राइम वीडियो पर 17 दिसंबर को होगा प्रीमियर
कॉलिन डी ...
