सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को पुलिस ने बाराबंकी से हिरासत में लिया
बाराबंकी (उप्र), शुक्रवार, 13 फरवरी 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज यादव को उत्तर प्रदेश पुलिस ने यहां के सफदरगंज इलाके से हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, यादव को सफदरगंज इलाके में उस समय रोका गया जब वह कुछ साथियों के साथ इलाके से गुजर रहे थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के तुरंत बाद उन्हें चिकित्सा जांच के लिए बड़ागांव के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। उन्होंने कहा कि इसके बाद कड़ी सुरक्षा में उन्हें लखनऊ ले जाया गया।
यादव कथित तौर पर पिछले दो दिनों से 'संदिग्ध हालात में लापता' बताए गए थे। उनकी पत्नी ने लखनऊ के गोमती नगर एक्सटेंशन पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पिछले 48 घंटे में उनके ठिकाने को लेकर चिंता जताई थी। सफदरगंज थाना प्रभारी अमर कुमार चौरसिया ने कहा कि सपा नेता के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने इसी मामले के सिलसिले में उन्हें हिरासत में लिया है। जिले के पुलिस अधिकारियों ने और जानकारी देने से इनकार कर दिया और कहा कि यह मामला अब लखनऊ पुलिस देख रही है।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
