महाशिवरात्रि पर राज्यभर के शिव मंदिरों में गूंजे जयकारे
जयपुर, रविवार, 15 फरवरी 2026। राजस्थानभर के शिव मंदिरों में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया और मंदिरों में 'ओम नमः शिवाय' और 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजे। इस अवसर पर शिव मंदिरों में विशेष पूजा की गई। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, सीकर सहित सभी जिलों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी गईं। राज्य की राजधानी के जयपुर के प्रमुख मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया और भगवान शिव का सुंदर श्रृंगार किया गया।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
Similar Post
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
-
भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से सोम ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किया ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ पोस्टर का विमोचन
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवा ...
