राजस्थानी फिल्म घूमर प्रीत जगाई का मुहूर्त सम्पन्न
जोधपुर, रविवार, 15 फरवरी 2026। राजस्थानी भाषा कला एवं संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बनाई जा रही राजस्थानी फीचर फिल्म घूमर प्रीत जगाई का मुहूर्त रविवार को जोधपुर के निकटवर्ती गांव दांतीवाडा में सम्पन्न हुआ। मुहूर्त क्लेप निर्माता नितिन चांवरिया ने दिया। ओम नम:शिवाय चांवरिया फिल्मस और रोशन म्यूजिक इवेंटस के संयुक्त बैनर तले बनने वाली इस फिल्म के निर्माता नितीन चांवरिया, डॉ माहानाज बमनी है जबकि फिल्म का निर्देशन बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक निक्की बत्रा कर रहे है। फिल्म के निर्देशक निक्की बत्रा ने बताया कि फिल्म की कहानी आठ महिलाओं पर आधारित है। जो कि अपने गांव को बचाने के लिए एक अनोखे कला के माध्यम से अपनी इच्छा शक्ति और संघर्ष के साथ अपने गांव को बचाती है। फिल्म के प्रचारक शेख रईस अहमद ने बताया कि फिल्म की शूटिंग जोधपुर व आसपास के दर्शनीय स्थलों पर की जाएगी। फिल्म के सह निर्देशक दीपेश गौड तथा भरतसिंह, डीओपी विकास सक्सेना, कलाकारों में प्रमुख रूप से संतोष कंवर, संगीता, सीरत, शर्मिष्ठा, सुमन शर्मा, रामप्रसाद, कृष्णा तथा अजुर्न शर्मा आदि है।
Similar Post
-
राजस्थान विधानसभा परिसर में बम होने की सूचना अफवाह निकली: पुलिस
जयपुर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। राजस्थान विधानसभा को शुक्रवार ...
-
मुथा बने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जोधपुर जिला अध्यक्ष
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। अखिल भारतीय पत्रक ...
-
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगी
जयपुर, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। राजस्थान में बालोतरा जिले की पचप ...
