पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिली
चंडीगढ़, सोमवार, 16 फरवरी 2026। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सोमवार को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें थकान महसूस होने पर एक दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने से पहले मान ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''आम आदमी पार्टी द्वारा आज मोगा के पास किल्ली चाहलां गांव में एक विशाल रैली आयोजित की जा रही है... दोस्तों, आपसे वहीं मिलते हैं।" आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार नशा-विरोधी अभियान 'युद्ध नशियां विरुद्ध' के तहत मोगा में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस कार्यक्रम में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्य के मंत्री और पार्टी के अन्य नेता शामिल होंगे। रविवार को थकान महसूस होने पर मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में जांच के लिए भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अधिकारियों ने कहा था कि मान की हालत स्थिर है। रविवार को तबीयत खराब होने के बाद मान को संगरूर से मोहाली लाया गया था। महाशिवरात्रि के अवसर पर केजरीवाल के साथ मान प्रार्थना करने संगरूर के धूरी में श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर गए थे।
Similar Post
-
छात्रों के दमन और पेपर लीक के खिलाफ चार अगस्त को पटना में एनएसयूआई करेगी आंदोलन : विनोद जाखड़
पटना, बुधवार, 29 जुलाई 2026। कांग्रेस की छात्र इकाई भारतीय राष् ...
-
हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित
नई दिल्ली, बुधवार, 29 जुलाई 2026। लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के ...
-
फारूक ने पीओजेके के हालात पर केंद्र की 'चुप्पी' पर सवाल उठाए
श्रीनगर, बुधवार, 29 जुलाई 2026। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फार ...
