जयपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी
जयपुर, बुधवार, 18 फरवरी 2026। जयपुर के जगतपुरा स्थित स्वामी केशवानंद प्रौद्योगिकी संस्थान (एसकेआईटी) को बुधवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद एहतियात के तौर पर कॉलेज प्रशासन ने छात्रावास और कार्यालयों को खाली करवाया। हालांकि, तलाशी अभियान के बाद धमकी अफवाह निकली। धमकी भरा ई-मेल सुबह 6:15 बजे प्राचार्य कार्यालय को प्राप्त हुआ। ई-मेल में धमकी दी गई कि कॉलेज में बम लगे हैं और 11:45 बजे विस्फोट होगा। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और बम निरोधक दस्ता सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर में तलाशी अभियान शुरू किया है। पुलिस ने बताया कि तलाशी अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उसने बताया कि धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान और स्थान का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Similar Post
-
राजस्थान विधानसभा परिसर में बम होने की सूचना अफवाह निकली: पुलिस
जयपुर, शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026। राजस्थान विधानसभा को शुक्रवार ...
-
मुथा बने अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जोधपुर जिला अध्यक्ष
जोधपुर, (मोहम्मद आमीन), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। अखिल भारतीय पत्रक ...
-
राजस्थान: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग लगी
जयपुर, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। राजस्थान में बालोतरा जिले की पचप ...
