पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले भाजपा के बागी विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा तृणमूल कांग्रेस में शामिल
कोलकाता, गुरुवार, 19 फरवरी 2026। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बागी विधायक बिष्णु प्रसाद शर्मा बृहस्पतिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गये।
राज्य की कुर्सियांग विधानसभा सीट से विधायक शर्मा यहां तृणमूल कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में दार्जिलिंग सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था।
शर्मा ने अलग गोरखालैंड राज्य की मांग का यह कहते हुए समर्थन किया था कि दार्जिलिंग पहाड़ियों पर अधिक ध्यान देने और विकास की आवश्यकता है। उन्होंने यह दावा करते हुए भाजपा के प्रति कई बार असंतोष व्यक्त किया था कि क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के आश्वासन के बावजूद, पार्टी जमीनी स्तर पर अपना वादा निभाने में विफल रही। विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने दावा किया कि शर्मा का अपने निर्वाचन क्षेत्र में कोई जनाधार नहीं है और वह लंबे समय से पार्टी के संपर्क में नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में 294-सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले दो महीनों में होने की संभावना है, जबकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल मई में समाप्त होगा।
Similar Post
-
नए मुख्य सचिव ने जम्मू पहुंचकर कृत्रिम झील समेत प्रमुख परियोजनाओं का जायजा लिया
जम्मू, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव साजन ...
-
आंध्र प्रदेश में ट्रक और मालवाहक वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत
गमलापाडु (आंध्र प्रदेश), गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। आंध्र प्रदेश क ...
-
भारत-अमेरिका संबंध ऐतिहासिक ऊंचाई पर, पारस्परिक व्यापारिक रिश्ते की दिशा में काम कर रहे : राजनयिक
नई दिल्ली, गुरुवार, 19 नवम्बर 2026। अमेरिका के एक वरिष्ठ राजनयि ...
