2027 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर प्रियंका चोपड़ा क्रेजी
एस. एस. राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे दूरदर्शी और प्रभावशाली फिल्ममेकर्स में से एक हैं, जिन्हें स्क्रीन पर बड़े पैमाने की फिल्में बनाने और ब्लॉकबस्टर देने के लिए जाना जाता है। यह मास्टर स्टोरीटेलर अब अपनी अगली बड़ी एक्शन-एडवेंचर फिल्म, ‘वाराणसी’ की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनास और पृथ्वीराज सुकुमारन नज़र आएंगे। इस कास्ट की वजह से यह देश के सबसे प्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक बन गया है। ’वाराणसी’ को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है, खासकर तब जब हाल ही में प्रियंका चोपड़ा जोनास ने डायरेक्टर एस. एस. राजामौली के साथ काम करने पर बात की और इस फिल्म को अपने लिए “करियर डिफाइनिंग” यानी करियर को नई दिशा देने वाली फिल्म बताया। एक ताज़ा इंटरव्यू में प्रियंका ने फिल्ममेकर की जमकर तारीफ की।
https://x.com/aloydinkan/status/2024111703542354262?s=46&t=CFEOFr-oVnlJaUSKVEZsAA
जेक्ट और राजामौली के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “फिल्ममेकर का नाम एस. एस. राजामौली सर है और वह भारत के बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। मुझे लगता है कि उनकी यह फिल्म मेरे लिए करियर-डिफाइनिंग होने वाली है और मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूँ।” एस.एस. राजामौली को इंडियन सिनेमा के सबसे दूरदर्शी फिल्ममेकर्स में गिना जाता है। उन्होंने अपनी बड़ी कहानियों और ग्रैंड स्केल की फिल्मों से हमेशा कुछ नया करके दिखाया है। ‘RRR’ की ग्लोबल कामयाबी के बाद, उनके अगले प्रोजेक्ट से उम्मीदें अब आसमान छू रही हैं। वाराणसी एक दमदार स्टारकास्ट के साथ आ रही है। फिल्म में महेश बाबू ताकतवर विलेन ‘रुद्र’ के रोल में नजर आएंगे, प्रियंका चोपड़ा जोनस ‘मंदाकिनी’ के मजबूत और कमांडिंग किरदार में दिखेंगी, वहीं पृथ्वीराज सुकुमारन ‘कुंभा’ के इंटेंस अवतार में दिखाई देंगे। प्राचीन और आध्यात्मिक शहर की पृष्ठभूमि पर बनी यह एक्शन-एडवेंचर फिल्म पारंपरिक भावनाओं को मॉडर्न कहानी के साथ जोड़ने वाली है। अब तक सामने आई झलकियों के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है और यह भव्य सिनेमाई अनुभव 7 अप्रैल 2027 को बड़े स्तर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा।
Similar Post
-
राणाबाली की टीम ने खास वीडियो से रश्मिका मंदाना पर लुटाया प्यार
रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के मौके पर फिल्म राणाबाली के मेकर्स ने एक ...
-
जैकी श्रॉफ ने दिवंगत सुचित्रा सेन को याद किया
अभिनेता जैकी श्रॉफ ने दिवंगत बांग्ला अभिनेत्री सुचित्रा सेन की 95वी ...
