विनोद जाखड़ एनएसयूआई के अध्यक्ष नियुक्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 20 फरवरी 2026। कांग्रेस ने शुक्रवार को विनोद जाखड़ को अपनी छात्र इकाई भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जाखड़ को तत्काल प्रभाव से एनएसयूआई का अध्यक्ष नियुक्त किया। जाखड़ ने वरूण चौधरी का स्थान लिया है। पिछले दिनों कांग्रेस नेतृत्व ने एनएसयूआई के अध्यक्ष पद के लिए कई दावेदारों का साक्षात्कार लिया था। विनोद जाखड़ अब तक एनएसयूआई की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे। वह राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं।
Similar Post
-
अक्षय तृतीया पर मथुरा-वृंदावन के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
मथुरा (उप्र), सोमवार, 20 अप्रैल 2026। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंद ...
-
भारत, दक्षिण कोरिया का आर्थिक समझौते पर बातचीत शुरू करने का फैसला
नई दिल्ली, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। भारत और दक्षिण कोरिया ने वैश् ...
-
जदयू विधायक दल के नेता का चयन करने की जिम्मेदारी नीतीश कुमार को सौंपी गई
पटना, सोमवार, 20 अप्रैल 2026। जनता दल यूनाइटेड (जदयू ) विधायक दल क ...
