जयपुर में राजस्थान उच्च न्यायालय परिसर में बम होने की धमकी अफवाह निकली
जयपुर, शुक्रवार, 20 फरवरी 2026। राजस्थान उच्च न्यायालय की जयपुर पीठ परिसर में शुक्रवार को विस्फोटक रखने होने की धमकी मिली लेकिन जांच में कुछ भी नहीं मिला। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। यह धमकी भारत के प्रधान न्यायाधीश के जयपुर दौरे से कुछ घंटे पहले मिली। सुरक्षा एजेंसियों ने परिसर की जांच पड़ताल की और कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। तलाशी की वजह से अदालती कामकाज कुछ देर ठप रहा। परिसर में विस्फोटक रखे होने की धमकी बृहस्पतिवार को भी मिली थी। उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधान न्यायाधीश, न्यायमूर्ति सूर्यकांत का शुक्रवार शाम यहां एक संगोष्ठी में आने का कार्यक्रम है। यह संगोष्ठी राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में होनी है। पुलिस के अनुसार, अदालत परिसर में विस्फोटक रखे होने का ईमेल अदालत प्रशासन को मिला जिसके बाद पुलिस को सतर्क किया गया।
Similar Post
-
राहुल की हिरासत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे की मांग
जयपुर, बुधवार, 22 जुलाई 2026। दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान कांग ...
-
भारतीय पुलिस सेवा में नव पदोन्नत अधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से सोम ...
-
मुख्यमंत्री शर्मा ने किया ‘साइबर सुरक्षा अभियान’ पोस्टर का विमोचन
जयपुर, सोमवार, 20 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवा ...
